Tuesday, December 9, 2025
HomeUncategorizedबिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप...

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले— “जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर” खास बातचीत आकाश तिवारी के साथ …..

बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले— “जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर” खास बातचीत आकाश तिवारी के साथ …..

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर राजनीति के पन्नों पर नया इतिहास लिख दिया है। एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत के साथ शानदार जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी सुनिश्चित कर ली है। इस ऐतिहासिक विजय पर मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने उत्साह व्यक्त करते हुए देशवासियों और विशेष रूप से बिहार की जनता को हार्दिक बधाई दी।
आकाश तिवारी से बात करते हुए श्री
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट रूप से विकास, सुशासन और स्थिरता को चुनकर एक सशक्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों और कार्यशैली ने देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। 2047 के विकसित भारत के विज़न पर जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। बिहार में डबल इंजन की सरकार के प्रति लोगों ने अपना भरोसा दोहराया है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश केवल बिहार की जीत नहीं, बल्कि देश के विकास के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। “मैं बिहारवासियों को बधाई देता हूँ कि उन्होंने बेहतर भविष्य और स्थिर शासन के लिए विवेकपूर्ण निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री जी को भी इस ऐतिहासिक विजय के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ,” मंत्री सिंह ने कहा।
बिहार में मिली इस प्रचंड जीत को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, और एनडीए समर्थक बड़ी संख्या में जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments