Sunday, August 17, 2025
Homeब्रेकिंगकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा& बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा& बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए

नई दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि देश में “बुलडोजर न्याय” पूरी तरह अस्वीकार्य है और यह बंद होना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में थाने पर पथराव की घटना के एक आरोपी की कोठी को बुलडोजर से तोड़ दिया गया।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध एवं उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है, लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है।” उन्होंने कहा कि यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।
 
कांग्रेस नेता के अनुसार, ‘‘कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का।” प्रियंका गांधी ने कहा, “बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments