Monday, August 11, 2025
Homeविदेशमलेशिया&कुआलालंपुर के नाले में बही आंध्र प्रदेश की महिला, खोज और बचाव...

मलेशिया&कुआलालंपुर के नाले में बही आंध्र प्रदेश की महिला, खोज और बचाव अभियान जारी

कुआला लंपुर.

मलयेशिया की राजधानी कुआला लंपुर में आंध्र प्रदेश की एक महिला गायब हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, महिला फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी अचानक फुटपाथ ढह गया और वह नाली में बह गईं। महिला की पहचान विजलक्ष्मी (45 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह चित्तूर जिले के अनिगनिपल्ली गांव की रहने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि विजयलक्ष्मी अपने पति और बेटे के साथ फुटपाथ पर चल रही थीं, तभी जमीन धंस गई। इस दौरान उनके पति और बेटे बच  गए, वह नाली में बह गईं। कुआला लंपुर के नागरिक प्राधिकरण ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। महिला की खोज जारी है। शनिवार शाम तक विजयलक्ष्मी का कोई पता नहीं चला। विजयलक्ष्मी कारोबार के सिलसिले में अक्सर मलयेशिया और सिंगापुर की यात्रा करती थीं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश प्रवासी तेलुगू सोसायटी के अधिकारियों को प्रभावी खोज अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश के साथ स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments