Homeराजनीतिआज जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस ,... आज जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस , राष्ट्र की जन आकांक्षाओं व जन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हुई है …….
आज़ जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस , राष्ट्र की जन आकांक्षाओं व जन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हुई है …….
नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले भर में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पार्टी का स्थापना दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ कार्य क्रम में सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा द्वारा पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण कर पार्टी के पितृपुरूष पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर सभी के द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य व लोकसभा प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह पूर्व मंत्री जालम सिंह पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया के विशिष्ट आतिथ्य व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, विधानसभा संयोजक सुनील कोठारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी वरिष्ठ नेेता डॉ.अनंत दुबे, विधानसभा प्रभारी अभिजीत महाजन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी, कार्यालय प्रभारी शब्बीर उस्मानी, किसान नेता एकम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 45 वर्ष पूर्व आज के ही दिन हुई थी। हमारे श्रद्धेय नेताओं द्वारा राष्ट्र की जन आकांक्षाओं व अपेक्षाओं को पूरा करने हेतु ही भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ है। आज का दिन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए आनंद का, उत्सव का, गौरव का दिवस है। हम अपनी स्थापना के साथ ही समाज में अन्त्योदय के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ रहे है। इसी कारण आम जनमानस का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि आज पार्टी अपने निष्ठावान, समर्पित, लगनशील व पराक्रमी कार्यकर्ताओं के कारण ही अपनी राजनैतिक यात्रा में निरंतर प्रगति कर रही है। आप सभी के कारण ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी व लोकप्रिय पार्टी है। आगामी समय में आप सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार 400 से अधिक लोकसभाओं पर विजय प्राप्त करते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी नर्मदापुरम भाजपा प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह व पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कर आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा को विजय दिलाने का आव्हान किया। इस अवसर पर भाजपा की रीति व मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर पूर्व शिक्षिका शकुन नामदेव, रचना वर्मा, भारती दीक्षित ने भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष रमाकांत चौबे व आभार ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष ब्रजेश पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व मातृशक्ति उपस्थिति रही।

