Wednesday, December 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशरेल कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प, आभार यात्रा शुरू......

रेल कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प, आभार यात्रा शुरू……

रेल कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प, आभार यात्रा शुरू…….

रेल मजदूर संघ की प्रथम वर्षगांठ पर आभार यात्रा प्रारंभ, महाप्रबंधक कार्यालय व मंडल कार्यालय में आभार सभा…….

आकाश तिवारी संवाददाता…..

पश्चिम मध्य रेलवे के इतिहास में 12 दिसंबर 2024 को हुए मान्यता चुनाव में रेल कर्मचारियों ने वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ को भारी बहुमत से एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा प्रदान किया था। इसी उपलब्धि की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर 12 दिसंबर 2025 को संघ द्वारा आभार सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

संघ के अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय एवं महामंत्री/संयुक्त महामंत्री एनएफआईआर अशोक शर्मा के मार्गदर्शन में यह आभार सप्ताह 12 से 18 दिसंबर तक पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा, भोपाल, जबलपुर मंडलों, भोपाल–कोटा कारखानों, मुख्यालय शेडों सहित प्रत्येक स्टेशन एवं डिपो पर मनाया जा रहा है।

आभार सप्ताह के अंतर्गत रेल कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संपर्क कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारी समस्या निवारण शिविर, रक्तदान शिविर, द्वार सभाएं एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

आज जबलपुर स्थित पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक कार्यालय एवं रेल चिकित्सालय में संघ की मुख्यालय शाखा की यूथ एवं महिला ब्रिगेड द्वारा प्रत्येक कर्मचारी से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया गया। वहीं मंडल कार्यालय में संघ द्वारा द्वार सभा आयोजित कर मिष्ठान वितरण किया गया तथा रेल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला, मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल, सतीश कुमार, आर.ए. सिंह, सविता त्रिपाठी, भूपत सिंह, श्रवण सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि रेल कर्मचारियों ने संघ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना संघ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी का परिणाम है कि बीते एक वर्ष में कर्मचारियों की सैकड़ों समस्याओं का समाधान कराया गया।

वक्ताओं ने कहा कि पूरे पश्चिम मध्य रेलवे के प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी संघ की है। ओपीडीएस लागू कराने, चतुर्थ वेतन आयोग में बेहतर वेतनमान तथा 1 जनवरी 2026 से नए वेतन ढांचे को लागू कराने के लिए संघ निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान हर्ष वर्मा, रोशन सिंह यादव, संतोष यादव, आनंद यादव, रामप्रकाश शुक्ला, रविरंजन, गमनदीप सिंह, दुर्गा तिवारी, संजय चौधरी, दीपक केसरी, तरुण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में रेल कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments