Saturday, August 16, 2025
Homeदेशपंजाब के CM भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद...

पंजाब के CM भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज उन्हें फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिली

चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद आज उन्हें फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले चार दिनों से फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। आज उनकी सेहत में सुधार देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।  

बता दें कि आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल में हरपाल चीमा के अलावा अमन अरोड़ा, हरजोत सिंह बैंस और विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी पहुंचे थे। इसके साथ ही परगट सिंह द्वारा भी आज मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाल जाना गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments