Sunday, June 22, 2025
Homeमध्य प्रदेशमुरैना में ठंड और घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित

मुरैना में ठंड और घना कोहरा छाने से जनजीवन प्रभावित

मध्यप्रदेश के मुरैना में कड़ाके की ठंड के साथ ही आज घना कोहरा छा जाने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
सूत्रों के अनुसार मुरैना जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही आज यहाँ घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों के पहिए थम गए। दृश्यता करीब पचास मीटर रही। कल तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली थी, लेकिन आज सुबह जैसे ही लोगों की आंखें खुली तो कोहरे का कहर देखने को मिला। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर घना कोहरा छाए होने के कारण ट्रकों को कतारबद्ध कर निकाला जा रहा है। मुरैना जिला मुख्यालय सहित अनुभाग स्तरों पर भी कोहरे का कहर जारी है। कोहरे के कारण किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि इससे सरसों ओर गेहूं की खेती को फायदा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments