भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रेसवार्ता
किसानों के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर किया तीखा हमला
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर बासमती धान का उत्पादन होने के बावजूद प्रदेश को अभी तक जीआई टैग नहीं मिल पाया है, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
दिग्गी ने कहा मध्यप्रदेश में करीब 27 लाख मीट्रिक टन बासमती चावल का उत्पादन होता है लेकिन इसके बावजूद प्रदेश के धान को एपीडा द्वारा जीआई टैग नहीं दिया जा रहा है
सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में 30 रुपये किलो बिकने वाला चावल अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 320 रुपये किलो के बराबर डॉलर में बिकता है लेकिन जीआई टैग नहीं होने से मध्यप्रदेश के किसान इस लाभ से वंचित रह जाते है
दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस मामले में भारत का सीधा मुकाबला Pakistan से है। पाकिस्तान ने अपने 48 जिलों में बासमती को जीआई टैग दिला दिया जबकि मध्यप्रदेश के 13 जिलों को भी अब तक यह दर्जा नहीं मिल पाया है जो बेहद चिंताजनक है।
उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi को पत्र भी लिखा है और मांग की है कि मध्यप्रदेश के किसानों के हित में जल्द से जल्द जीआई टैग दिलाया जाए।
सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह 16 साल से ज्यादा समय तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे इसके बावजूद प्रदेश के किसानों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर मध्यप्रदेश के किसानों ने ऐसा क्या अपराध किया है कि उनके साथ इस तरह का अन्याय हो रहा है।
दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मध्यप्रदेश के बासमती धान को जल्द जीआई टैग नहीं मिला तो वह किसानों के हक के लिए अनशन पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे


Leave a Reply