
गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के विकास को पंख लगे हैं, विधानसभा क्षेत्र के सर्वोन्मुखी विकास की रफ्तार में निरंतर सौगातों के क्रम में मध्य प्रदेश के अभूतपूर्व एवं जन के मानस को छूते बजट में एक बार पुनः गाडरवारा को बड़ी सौगात नवाजी गई है।
क्षेत्र के विकास परक विधायक, प्रदेश के संवेदनशील परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री माननीय उदय प्रताप सिंह के निरंतर संकल्पित प्रयासों से क्षेत्र के विकास के निरंतर क्रम में महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा के भवन के उन्नयन हेतु लगभग 7 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाडरवारा में विविध निर्माण कार्यों के साथ-साथ 6 अतिरिक्त अध्ययन कक्षों का निर्माण होगा।



Leave a Reply