
एमपीआरडीसी अधिकारी कि रोक के बाद भी सड़क किनारे लगे खंभे चल रही ठेकेदार कि मनमानी…….
तेंदूखेड़ा गाडरवारा ऐसा रोड़ है जहां पर अत्यधिक मात्रा में मोड़ होने के कारण एवं डम्फरो कि आवाजाही होने से आये दिन दुर्घटना होती रहती है इसी रोड़ कि पट्टी पर भामा से करौदी तक सोलर पावर प्लांट द्वारा रोड़ कि पट्टी पर खंभे लगे दिए गये है जो कि अवैध रूप से लगाएं गये है ना ही इसकी कोई परिमीशन ली गई ना किसी अधिकारी को इसके बारे में सूचना दी गई है अधिकारीयो ने मौके पर पहुंचकर खंभे हटाने के निर्देश दिए गए जो ठेकेदार के द्वारा 3 4 पोल हटा दिए गये लेकिन शुक्रवार रात्रि को यह पोल पुनः लगा दिए गये है इसमें सरासर ठेकेदार कि मनमानी नजर आ रही है जिससे दुघर्टना कि संभावना बनी हुई है
इस संबंध में जब ग्रामीणों से बातचीत कि गई तो ग्रामीणों का कहना है कि भामा एक तो सिंगल पट्टी को रोड़ है और इस पर मोड़ बहुत है जिससे एनटीपीसी और रेत के डंम्फर निकलते रहते हैं जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है और लोगो को चलने के लिए एक पट्टी बनाई गई थी उस पर ठेकेदार ने खंभे लगा दिए और खंभे लग जाने से दुर्घटना ओर बढ़ कि आशंका बनी हुई है जल्द ही खंभे हटाने कि मांग कि गई है






Leave a Reply