
मजदूर संघ की नीतियों से प्रभावित होकर नवागत रेल कर्मी WCRMS में शामिल…..
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) मुख्यालय शाखा द्वारा आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम उत्साह, आत्मीयता और संगठनात्मक एकजुटता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ साथी, संगठन सचिव एवं सीसीआई त्रिभुवन सिंह के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्हें संघ के लाड़ले महामंत्री आदरणीय अशोक शर्मा के करकमलों से शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने श्री त्रिभुवन सिंह के लंबे सेवाकाल, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, संघर्षशीलता तथा कर्मचारियों के हितों के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में जबलपुर मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एस.के. शुक्ला, महिला उपाध्यक्ष सश्विता त्रिपाठी, मुख्यालय शाखा सचिव सतीश कुमार, अशांक पाठक, आर.ए. सिंह, संजय कुमार चौधरी, दीपक केशरी, अजय तिवारी, लल्लन सिंह, धर्मेन्द्र चौधरी, वृन्दावन यादव, यथार्थ आनंद, बॉबी धोलपुरी, देवी सिंह, भूपत सिंह, श्रवण सिंह एवं तरुण बत्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मजदूर संघ की कर्मचारी हितैषी नीतियों एवं संगठन की सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर विभाग में नवपदस्थ कई रेल कर्मियों ने WCRMS परिवार की सदस्यता ग्रहण की। इनमें विभाग के साथी अविनाश यादव, बसंत कुमार, यशवंत कुमार, सुनील कुमार एवं दीपक कुमार, कार्मिक विभाग के विवेक पाण्डेय एवं प्रदीप कुमार साकेत, संरक्षा विभाग के दीपक कौरव तथा केंद्रीय चिकित्सालय के नर्सिंग कैडर की मीना एवं शर्मा का पुष्पमालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। संघ पदाधिकारियों ने सभी नवागत साथियों का अभिनंदन करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं कर्मचारी हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में केंद्रीय चिकित्सालय से हाल ही में कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत हुईं संगीता गुहेरा एवं सुश्री लल्ली कोल का भी विशेष सम्मान किया गया। दोनों कर्मचारियों ने अपनी सफलता का श्रेय सहकर्मियों एवं मजदूर संघ द्वारा समय-समय पर दिए गए सहयोग को देते हुए संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान साथी महेंद्र राजपूत का जन्मदिवस भी केक काटकर हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में मनाया गया। उपस्थित साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। वहीं केंद्रीय चिकित्सालय से दिल्ली स्थानांतरित हुए श्री राहुल देव को भी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, कर्मचारी हितों की रक्षा तथा श्रमिक कल्याण के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ भविष्य में भी कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा








Leave a Reply