MAHASHAKTI EDUCATION TIMES

DREAMS COMES TRUE

एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे वाहनों पर लगा 38 हजार का जुर्माना

जिला परिवहन विभाग द्वारा एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे वाहनों की हो रही लगातार जांच मे

जांच के दौरान 5 वाहनों में कमी पाये जाने पर 38 हजार रूपए जुर्माने की हुई कार्यवाही

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों में जिला परिवहन अधिकारी व उनकी टीम द्वारा एनटीपीसी में संचालित प्लाईऐश परिवहन में लगने वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए वाहन चालकों को समझाइस एवं दस्तावेजों मे कमी पाए जाने पर लगातार वाहनों को जुर्माने लगाए जा रहे , आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को गाडरवारा-चिचली मार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान दौरान 5 वाहनों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माने की कार्यवाही की गई।

जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर रवि बरेलिया ने बताया कि मंगलवार को गाडरवारा रोड पर एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे लगभग 20 वाहनों की जाचं की गई। इन वाहनों में मुख्य रूप से असुरक्षित परिवहन, ओवरस्पीडिंग, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं मोटर वाहन अधिनियम की अन्य की जांच की गई। जांच के दौरान 20 वाहनों में से 5 वाहनों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माने की कार्यवाही कर 38 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *