MAHASHAKTI EDUCATION TIMES

DREAMS COMES TRUE

परशुराम भवन में आज ब्राह्मण समाज का वार्षिक स्नेह मिलन समारोह आयोजित नरसिंहपुर

Spread the love

नरसिंहपुर :- सनातन ब्राह्मण महासभा जिला नरसिंहपुर के तत्वावधान में आज, 22 फरवरी रविवार को वार्षिक ब्राह्मण स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम स्टेशनगंज स्थित परशुराम भवन में आयोजित होगा। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें समाज के बंधु एक-दूसरे से भेंट कर सामाजिक एकता को सुदृढ़ करेंगे। इस अवसर पर सामूहिक सह-भोज का भी आयोजन किया गया है। महासभा ने जिले के सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *