जबलपुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रेल्वे केन्द्रीय चिकित्सालय जबलपुर में आज टी.वी. रोगियों को फूड बास्केट वितरण कार्यक्रम चिकित्सालय के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें विशेष तौर पर श्रीमती वंदना वर्मा-श्री प्रभात कुमार वर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प.म. रे. के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। डॉ. आर.एन. मिश्रा अपर मुख्य स्वास्थ्य निर्देशक तथा डॉ. संतोष कुमार ठाकुर जिला क्षय अधिकारी के निर्देशन तथा डॉ. संदीप कुमार चौहान मंडल चिकित्सा अधिकारी रेल्वे के मार्गदर्शन पर धीरेन्द्र कुमार तिवारी टी.वी. हेल्थ विजिटर द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम में 10 टी.वी. रोगियों को फूड बास्केट वितरण हेतु, निक्षय मित्र के साथ आमंत्रित किया गया। डॉ. मीनाक्षी मिश्रा वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, डॉ. संदीप चौहान, टी.वी. हेल्थ विजिटर धीरेन्द्र तिवारी ने आये हुए निक्षय मित्र का सम्मान करते हुए टी.वी. रोगियों को इस रोग के लक्षण, बचाव एवं जांच के संबंध में बताते हुए पोषण आहार की महत्व को बताया। टी.वी. रोगियों को आये हुए अतिथियों ने फूड बास्केट वितरित किये गये।
कार्यक्रम में जूली परेरा मुख्य आफिस अधीक्षक, सहायक नर्सिंग आफिसर ललिता लाल तथा रेल्वे की मेट्रन और अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। इस कार्यक्रम का लाभ करीब करीब 100 लोगों ने लिया।
इस कार्यक्रम में निक्षय मित्र के रूप में श्रीमती वंदना वर्मा का समस्त परिवार, नितिन सी.एच.आई., जूली परेरा, शीला सिंह आफीस अधीक्षक ने टी.वी. रोगियों को फूड बास्केट प्रदान किए गए ||







Leave a Reply