MAHASHAKTI EDUCATION TIMES

DREAMS COMES TRUE

मध्य प्रदेश में सरकार खुद चलाएगी शराब दुकानें: पन्ना जिले की 6 दुकानें प्रशासन के हवाले”…….

Spread the love

आकाश तिवारी रिपोर्ट…..

अब सरकार शराब दुकान चला रही है

! मध्य प्रदेश की नवीन आबकारी नीति इस बार सभी शराब दुकानों का निष्पादन 31 मार्च तक नहीं करवा पाई । इस कारण शेष बची शराब की दुकानों का संचालन का निर्णय स्वयं सरकार द्वारा किया जाएगा। पन्ना जिले की 39 शराब दुकानो में से 6 शराब दुकानों का निष्पादन पूर्ण नही हो पाया । लिहाजा शासन से प्राप्त निर्देशों के पालन में पन्ना जिले की शराब दुकान पवई, गुनौर, सलेहा, कृष्णगढ़ , अजयगढ़ और मोहन्द्रा के संचालन का आदेश कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला निष्पादन समिति द्वारा किया गया । जहां आबकारी उपनिरीक्षको को दुकानों का प्रभारी बनाया गया । उनके अधीन आबकारी आरक्षकों और नगर सैनिकों को बतौर विक्रयकर्ता नियुक्त किया गया है । जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के आधार पर कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला निष्पादन समिति द्वारा शासकीय संचालन का निर्णय लिया गया है। शराब दुकान पवई, कृष्णगढ़ और मोहन्द्रा का प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पाण्डेय को बनाया गया है । शराब दुकान गुनौर और सलेहा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक हरीश पाण्डेय और शराब दुकान अजयगढ़ के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक विक्रांत जैन को बनाया गया है । विक्रयकर्ता के रूप में आबकारी आरक्षक सोनू कोरकू, कुलदीप जाटव, नगर सैनिक मोतीलाल प्रजापति, वीरेंद्र यादव, पंचम सिंह नायक , बृजेंद्र सिंह, प्रभु दयाल वर्मा, प्रेमलाल प्रजापति, रामरतन प्रजापति नियुक्त किया गया । अभी भी शेष शराब दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया प्रचलित है । दुकानों के निष्पादन तक दुकानों का संचालन शासकीय ही होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *