MAHASHAKTI EDUCATION TIMES

DREAMS COMES TRUE

गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने हेतु नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील…..

Spread the love

गाडरवारा में गौ सम्मान आव्हान अभियान, 27 अप्रैल को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र…..

गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने हेतु नागरिकों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील…..

आकाश तिवारी रिपोर्ट……

गाडरवारा। नगर में चल रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल 2026, सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रार्थना पत्र एसडीएम कार्यालय में सौंपा जाएगा, जिसके लिए क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी नागरिकों, संत-महात्माओं, समाजसेवियों, गौ सेवकों, गौ पालकों, गौशाला संचालकों एवं गौ भक्तों से निवेदन किया गया है कि वे सुबह 10 बजे तक पानी की टंकी के पास स्थित गायत्री मंदिर में एकत्रित हों। इसके पश्चात 11 बजे सभी लोग एक साथ एसडीएम कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे और प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी भी राजनीतिक दल, सरकार या व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय जन अभियान है, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना एवं उनकी सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विशेष रूप से महिलाओं से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जब हम सभी गौ माता के सम्मान के लिए एकजुट होकर अपनी भागीदारी निभा सकते हैं।

अभियान से जुड़े लोगों ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक लोगों तक इस सूचना को पहुंचाएं और इस जन आंदोलन का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *