MAHASHAKTI EDUCATION TIMES

DREAMS COMES TRUE

सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित• बैंक शाखाओं एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।•

Spread the love

सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
बैंक शाखाओं एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
सभी बैंकों में सुरक्षा गार्ड, कार्यशील सीसीटीवी कैमरे एवं अलार्म सिस्टम अनिवार्य रखने के निर्देश।

कैश ट्रांजेक्शन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
बैंक परिसर एवं आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश।
जिले में बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं बैंक से संबंधित अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा जिले के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों के साथ-साथ अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया, एसडीओपी, नरसिंहपुर, मनोज गुप्ता, रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बैंक शाखाओं एवं एटीएम केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई तथा सभी बैंक प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी बैंक शाखाओं में पर्याप्त सुरक्षा गार्ड, कार्यशील सीसीटीवी कैमरे एवं अलार्म सिस्टम अनिवार्य रूप से स्थापित एवं संचालित रहें। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। एटीएम फ्रॉड एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए बैंक अधिकारियों को अपने ग्राहकों को जागरूक करने हेतु भी कहा गया।
पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा पुलिस एवं बैंक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि बैंक परिसर एवं आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, कैश ट्रांजेक्शन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा पुलिस एवं बैंक के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *