MAHASHAKTI EDUCATION TIMES

DREAMS COMES TRUE

संरक्षा ” ऐप का वर्चुअल उद्घाटन जीएम परमे शोभना बंदोपाध्याय द्वारा।

” संरक्षा ” ऐप का वर्चुअल उद्घाटन जीएम परमे शोभना बंदोपाध्याय द्वारा।





जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय द्वारा जबलपुर मंडल के नव-विकसित ‘संरक्षा’ मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल का वर्चुअल माध्यम से भव्य उद्घाटन किया गया। यह ऐप भारतीय रेल की सुरक्षा और कार्यक्षमता को डिजिटल रूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
‘संरक्षा’ ऐप की मुख्य विशेषताएं:
GPS आधारित निरीक्षण: निरीक्षणों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए इसमें जीपीएस ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है।
त्वरित रिपोर्टिंग: निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को फोटो के साथ रियल-टाइम में अपलोड किया जा सकता है।
स्वचालित अलर्ट: एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत अलर्ट और अनुपालन के निर्देश प्राप्त होंगे।
पारदर्शिता और मॉनिटरिंग: इस सिस्टम से कार्यों की निगरानी और जवाबदेही में सुधार होगा, जिससे रेल संचालन और अधिक सुरक्षित बनेगा।
उद्घाटन के दौरान महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने जबलपुर मंडल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसे जल्द से जल्द ‘फील्ड लेवल’ पर पूरी तरह इम्प्लीमेंट किया जाए ।
इस आयोजन में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी अमित कुमार साहनी वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी जबलपुर मंडल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ‘संरक्षा’ ऐप का क्रियान्वयन जबलपुर मंडल में पूर्ण रूप से शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *