MAHASHAKTI EDUCATION TIMES

DREAMS COMES TRUE

जगतगुरु शंकराचार्य के समर्थन में उतरा जनसैलाब, आशुतोष ब्रह्मचारी का पुतला फूंक राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता, विवेक सराठे जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर: जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के विरुद्ध उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमे को लेकर नरसिंहपुर जिले के सनातनी प्रेमियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस षड्यंत्र के विरोध में बड़ी संख्या में एकत्रित धर्मप्रेमियों ने शहर के मुख्य सुभाष पार्क चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपित आशुतोष ब्रह्मचारी का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। बृजविहारी सरकार और अनिकेत कृष्ण महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि आशुतोष ब्रह्मचारी, जो स्वयं एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, उसने एक सोची-समझी साजिश के तहत महाराजश्री पर निराधार और झूठे आरोप लगाए हैं। यह कृत्य न केवल एक प्रतिष्ठित धार्मिक विभूति की छवि धूमिल करने की कोशिश है, बल्कि समस्त सनातन समाज की आस्था पर भी गहरा आघात है। प्रदर्शन के पश्चात सनातन और शंकराचार्य प्रेमियों ने एसडीएम मणीन्द्र कुमार सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि महाराजश्री के खिलाफ दर्ज इस फर्जी मुकदमे को तत्काल निरस्त किया जाए और झूठे आरोप लगाने वाले व्यक्ति के पुराने आपराधिक रिकार्ड की बारीकी से जांच कर उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर सत्य को सामने लाने की अपील की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में महाराजश्री को न्याय दिलाने और सनातन धर्म के गौरव की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *