Thursday, December 11, 2025
Homeराजनीतिसुबह राज्यपाल से मिले नीतीश, दोपहर तक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति...

सुबह राज्यपाल से मिले नीतीश, दोपहर तक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त 

पटना। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त किए हैं। मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में नई नियुक्तियां हुई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत के बाद राज्यपाल ने यह फैसला लिया। यह राज्यपाल खान का पहला बड़ा फैसला है।
राज्यपाल खान ने चार विश्वविद्यालयों के लिए नए कुलपतियों की घोषणा की। प्रो. संजय कुमार को मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. विवेकानंद सिंह पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने है। प्रो. रविंद्र कुमार नालंदा खुला विश्वविद्यालय की कमान दी गई है। डॉ. इंद्रजीत सिंह को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया है। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश राजभवन गए। राज्यपाल के शपथ ग्रहण के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। बताया जा रहा इसी बैठक में कुलपतियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी। इसके बाद राजभवन ने आधिकारिक रूप से नियुक्तियों की घोषणा की।

कौन बने किस यूनिवर्सिटी के कुलपति
प्रो.कुमार (पटना विश्वविद्यालय के दर्शन विभाग के अध्यक्ष) को नालंदा खुला विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। वे बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी, मुजफ्फरपुर के पूर्व प्रो-वीसी भी रह चुके हैं। पूर्व कुलपति प्रो. केसी सिन्हा के रिटायर होने के बाद से यह पद प्रभारी कुलपति के नेतृत्व में चल रहा था।
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अब तक बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के अधीन था। अब प्रो. सिंह को इस विश्वविद्यालय का स्वतंत्र कुलपति बनाया गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय की कमान नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के प्रो-वीसी प्रो. संजय कुमार को सौंपी गई है। पूर्णिया विश्वविद्यालय का नेतृत्व एनआईटी पटना के प्रो-वीसी प्रो. विवेकानंद सिंह को दी गई है। अगस्त 2024 से दोनों विश्वविद्यालय प्रभारी कुलपतियों के अधीन चल रहे थे। राजभवन के प्रधान सचिव वीएल चोंगथू द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि सभी नए कुलपतियों का कार्यकाल तीन साल का होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments