Sunday, March 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशभाजपा ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया लोकार्पण , विधानसभा चुनाव से...

भाजपा ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया लोकार्पण , विधानसभा चुनाव से अधिक मतों से होना चाहिए लोकसभा चुनाव की जीत , प्रहलाद सिंह पटेल कैबिनेट मंत्री …..

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन विधानसभा चुनाव से अधिक मतों से होनी चाहिए लोकसभा चुनाव में जीत – प्रहलाद सिंह पटैल……..

नरसिंहपुर:- भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। उसी क्रम में नर्मदापुरम लोकसभा अंतर्गत नरसिंहपुर विधानसभा के विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा पार्टी जनों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि चुनाव कार्यालय के प्रारंभ होने के साथ ही आप सभी की चुनावी जिम्मेदारियां बढ़ गई है। जिस प्रकार आप सब ने हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में अथक परिश्रम से नरसिंहपुर ही नही जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराया है ।  ठीक उसी प्रकार सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन व परिश्रम आगामी लोकसभा चुनाव में भी करना है। मोदी जी द्वारा हमें प्रत्येक बूथ पर विधानसभा चुनाव में प्राप्त मतों में 370 मत और जोड़ते हुए भाजपा को विजयी लक्ष्य पर पहुंचाकर कमल का फूल खिलाना है। पार्टी संगठन द्वारा दर्शन सिंह चौधरी को हमारा प्रत्याशी घोषित किया है। हमें दृढ़ संकल्पित भाव से दर्शन सिंह चौधरी को सर्वाधिक मतों से लोकसभा चुनाव में विजयी बनाकर देश की संसद में पहुंचाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूर्ण करना है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी ने कहा कि चुनावी कार्यक्रमों व तय कार्य योजना की गति शीलता के लिए इस चुनाव कार्यालय की स्थापना की गई है।

आप सभी को इस कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों को अक्षरसा जमीन पर उतारकर संगठन द्वारा तय चुनावी लक्ष्य को प्राप्त करना है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री डॉ.हरगोविन्द सिंह पटेल एवं आभार प्रदर्शन विधानसभा संयोजक सुनील कोठारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटैल, विधायक महेन्द्र नागेश, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज, वरिष्ठ नेता डॉ.अनंत दुबे, शब्बीर उस्मानी, जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा, जिला मंत्री शिवकुमार चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीकांत श्रीवास्तव, सहकार्यालय मंत्री शिशिर चरण दुबे, विधानसभा प्रभारी अभिजीत महाजन, मंडल अध्यक्ष रमाकंात चौबे, ब्रजेश पटैल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा सोनी, जनपद अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आनंद राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सलूजा,पार्षद अजय प्रताप पटेल, अनुराधा नामदेव बबीता जाट, मंडल महामंत्री अभिषेक नेमा, रवि पुआरिया, कैलाश पटेल, शिवम श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, रामस्नेही पाठक, विनोद जैन, प्रखर दुबे, अरविन्द वंशकार, अरविन्द नोरिया, राकेश ऊमरे, महेन्द्र पटेल, अनिल जैन, नीलेश राय, सोमेश श्रीवास्तव, रोशन राजपूत, घनश्याम सरवैया, भगवानदास प्रजापति, संजय नामदेव, लक्ष्मण कोरी, संदीप नेमा, मयंक जैन, गुड्डा यादव, शक्ति बागड़े, सविता अग्रवाल, सीमा स्थापक, रचना श्रीवास्तव, सुमित कश्यप, कपिल रैकवार, विजय लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments