Homeराजनीतिनरसिंहपुर जिले में हुआ आगमन सांसद प्रत्याशी चौ. दर्शन सिंह..कार्यकर्ताओं द्वारा किया... नरसिंहपुर जिले में हुआ आगमन सांसद प्रत्याशी चौ. दर्शन सिंह..कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत अति विश्वास नहीं आत्मविश्वास से चुनावी मैदान में उतरे पार्टी कार्यकर्ता – चौ.दर्शन सिंह
नरसिंहपुर – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय नरसिंहपुर में नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह का प्रथम आगमन हुआ जहां पर सर्वप्रथम भाजपा के पितृ पुरूष दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संगठन द्वारा आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी के मुख्य आतिथ्य व तेन्दूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, लोकसभा संयोजक संदेश पुरोहित, लाभार्थी प्रभारी राजेश तिवारी, जिला महामंत्री नंदकिशोर ठाकुर की गरिमायी उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि दर्शन सिंह आपके बीच में नेता नहीं बल्कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित है। नेतृत्व द्वारा संगठन के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाये जाने के निर्णय से कार्यकर्ताओं को मान देकर सम्मान बढ़ाया है। नेता विहीन विपक्षियों में अब जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं है वह सिर्फ जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते है। विपक्ष के पास जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही नहीं है जबकि भाजपा के पास प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की लम्बी श्रंखला है जो चुनावी राजनीति में महारथ हासिल किए हुए है। आप सभी दर्शन सिंह को अपनी आवाज बनाकर संसद तक पहुंचाये। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रत्याशी चौ.दर्शन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही केवल मात्र एक ऐसा दल है जहां कार्यकर्ताओं के परिश्रम का मूल्यांकन प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से किया जाता है। मै साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में काम कर रहा था, कर रहा हूं और करता रहूंगा केवल दायित्वों का परिवर्तन होगा। यह चुनाव देश का इतिहास लिखने वाला चुनाव है। और आप सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत से इस इतिहास को लिखेगे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सांसद के रूप में 400 कमल खिलाने का लक्ष्य तय किया है। जिसमें से एक कमल खिलाने की जिम्मेदारी आप सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर है। आप सभी दर्शन सिंह के रूप में प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जाकर कमल का मत रूपी फूल खिलवाकर पार्टी को विजयी बनाये मै आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि मैं इस क्षेत्र के विकास हेतु जनता की आवाज को देश सर्वोच्च सदन में उठाता रहूंगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने कहा कि आप सभी दायित्वान कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने जिले की चारों विधानसभा सीटें जीती है। अब हमें पुनः लोकसभा चुनाव में दोगुनी मेहनत कर पार्टी प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह को विजयी बनाकर संसद पहुंचाना है। मतदान होने में बहुत ही कम समय बचा है। अब प्रत्येक कार्यकर्ता को सारे कार्य छोड़कर पार्टी कार्यों को प्राथमिकता देना है एवं अपने अपने कार्य क्षेत्र में जाकर मतदाता को मोदी जी का प्रणाम पहंुचाते हुए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त कर मध्यप्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजयी बनाकर रिकार्ड बनाना है।
पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक ओर जहां कांग्रेस नेता हीन विचार हीन दिशा हीन और गतिहीन हो चुकी है। राहुल गांधी ने कांग्रेस को समाप्त करने की कसम खाई है इसलिए वह यात्रा पर निकले है और यह यात्रा जहां जहां से जा रही है वहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मोदी जी के रूप में सशक्त सामर्थवान और भारत ही नहीं सम्पूर्ण विश्व को नई दिशा देने वाला नेतृत्व है। मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 400 पर के लक्ष्य को प्राप्त कर भारत को विश्वगुरू के रूप में स्थापित करेगी। बैठक में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए विश्वनाथ सिंह पटैल ने कहा कि किसानो के लिए संघर्ष करने वाले संघर्षशील नेता को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं व किसानो को ताकत प्रदान होगी। आप सभी दर्शनसिंह को विजयी बनाकर मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार करे। बैठक की जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि बैठक पश्चात गाडरवार, तेंदूखेड़ा व नरसिंहपुर विधानसभा संचालन टोली की बैठक संपन्न हुई।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ.हरगोविंद सिंह पटैल ने व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष विनीत नेमा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्यगण, विधानसभा संयोजक एवं विस्तारकगण, जिला पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा अध्यक्षगण, मण्डलअध्यक्ष गण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इन्होने ली भाजपा की सदस्यता
उक्त संगठनात्मक बैठक में कांग्रेस नेता सांईखेड़ा के जनपद सदस्य रामगोपाल गुर्जर ने साथियों सहित भाजपा की रीति नीति एवं मोदी जी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।