भीषण गर्मी मे पशुपक्षी राहत आदेश जारी हुआ , पुरस्कार संस्था समस्त महाजन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई – जुलाई में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण – प्रतिनिधियों ने गौ संवर्धन और छुट्टा पशुओं के नियंत्रण कार्यक्रम का जायजा लिया
भोपाल से आकाश तिवारी की रिपोर्ट……..
भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य, डॉक्टर गिरीश जयंतीलाल शाह के प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग तथा मध्य प्रदेश गौसवर्धन बोर्ड के साथ बैठक की और मध्य प्रदेश राज्य सरकार किए जा रहे हो संवर्धन तथा छुट्टा पशुओं के नियंत्रण कार्यक्रम का जायजा लिया।
मीटिंग में शामिल हुए प्रतिनिधि ने बताया कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा विभिन्न राज्यों में गौ संवर्धन एवं संरक्षण की प्रगति के बारे जाकारी एकत्रित करने के लिए पत्र लिखा गया था,उसके संबंध में भी अनुरोध किया गया कि युक्त जवाब शीघ्र भेजा जाय। हालाकि विभाग ने बताया कि पत्र एक दो दिन मे जारी कर दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के पशु पालन अधिकारियों के साथ यह भी सुनिश्चित किया गया कि गौ संरक्षण संवर्धन के प्रगति पर जुलाई में एक राज्य स्तरीय एकदिवसीय गौ शाला प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जो मध्य प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संस्था समस्त महाजन की साझेदारी रहेगी। इसमें से चुने हुए गौशाला प्रतिनिधियों को समस्त महाजन की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि देशभर के राज्य सरकारों से पूछी गई रिपोर्ट नहीं मिलने से डॉक्टर साह द्वारा विशेष प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर आरबी चौधरी, केंद्रीय पशु पालन मंत्रालय के सलाहकार मित्तल खेतानी के सहकर्मी मंथन एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के भोपाल से मानद जीव जंतु कल्याण प्रतिनिधि अनोखेलाल द्विवेदी इस बैठक में शामिल थे।
इस मीटिंग मे मध्य प्रदेश सरकार से गौ संरक्षण संवर्धन की प्रगति प्राप्त करने, भीषण गर्मी में कामकाजी पशुओं को भोजन पानी और आराम देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कराने और गौशाला बनाने के लिए समस्त महाजन के द्वारा संचालित विशेष प्रशिक्षण पद्धति को मध्य प्रदेश के गौशाला प्रतिनिधियों के बीच में ले जाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई। मीटिंग मे यह निर्णय लिया गया कि जुलाई महीने में गौशाला प्रतिनिधि प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
RELATED ARTICLES