Monday, March 17, 2025
Homeमध्य प्रदेशवन विहार में पर्यटक 15 फरवरी से देख सकेंगे एशियाटिक सिंह

वन विहार में पर्यटक 15 फरवरी से देख सकेंगे एशियाटिक सिंह

 वन विहार नेशनल पार्क में वन्य-प्राणी आदान-प्रदान योजना में 21 दिसम्बर, 2024 को शक्करबाग जूनागढ़ गुजरात से लाये गये एशियाटिक सिंहों को पर्यटकों के प्रदर्शन के लिये क्वारेन्टाइन बाड़े से 15 फरवरी को सुबह छोड़ा जायेगा।
संचालक वन विहार ने बताया कि दोनों एशियाटिक सिंहों में एक नर जूना एवं एक मादा गिरी है। इन दोनों सिंहों को बाड़े में क्वारेन्टाइन कर रखा गया था और इसकी सतत निगरानी की जा रही थी। वर्तमान में दोनों सिंह पूर्णत: स्वस्थ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments