Sunday, March 16, 2025
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेशजल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य बाढ़...

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थाई संचालन समिति की 57वीं बैठक संपन्न । बाढ़ परियोजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पूर्ण कराया जाय….

प्रदेश में बाढ़ कार्यों परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेजी से पूर्ण करायाजाय-  स्वतंत्रदेव सिंह …..

जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी बाढ़ परियोजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समय से पूर्ण कराया जाय। प्रदेश में बाढ़ कार्यों की परियोजनाओं को अभियान चलाकर तेज़ी से पूर्ण कराया जाय। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए, लापरवाही पाए जाने पर सम्बंधित की ज़िम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यह निर्देश आज यहाँ सिंचाई एवं जल संशाधन विभाग के मुख्यालय स्थित सभागार में उ0प्र0 राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थाई संचालन समिति की 57वीं बैठक में दिए। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा नवीन बाढ़ परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विशेषकर सिंचाई विभाग चहुँमुखी प्रगति पर है। बाढ़ काल की पूर्व तैयारियों के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा अभूतपूर्व निर्णय लेते हुए प्रति वर्ष बाढ़ परियोजनाओं को समय से पूर्ण किये जाने हेतु समुचित धनराशि उपलब्ध कराये जाने की वचनबद्धता सुनिश्चित की गयी। इस निर्णय से विभाग में नई ऊर्जा का संचार हुआ तथा कार्याे को पूर्ण कराये जाने की प्रतिबद्धता के प्रति विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के भीतर दृढ़ता उत्पन्न हुई और इस कार्यशैली का परिणाम स्वयंमेव वर्ष-प्रतिवर्ष पूर्ण की गयी नई बाढ़ परियोजनाओं और आम जनमानस को उपलब्ध लाभ के रूप में प्रतिफल सबके सामने है।


उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति की 57वीं बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा कुल 307 बाढ़ परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान वर्ष में अब तक कुल 310 बाढ़ परियोजनायें पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा चुकी है, जिससे जन मानस को लाभ हुआ है। विगत वर्षाे की भॉति आगामी वर्ष 2024 में भी प्रदेश में बाढ़ कार्यों की परियोजनाओं के कार्यों को अभियान के रूप में कराये जाने हेतु सिंचाई विभाग प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा स्थलों के निरीक्षणोपरान्त प्रासंगिकता, लोकहित एवं तकनीकी उपयोगिता को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ परियोजनाओं को तैयार किया गया है। इससे प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जनपदों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की जनता लाभान्वित हुई तथा आबादी व कृषि योग्य भूमि सुरक्षित हुई।
बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री  रामकेश निषाद, प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, अनिल गर्ग, विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग  अनीता सिंह वर्मा, विशेष सचिव  कृष्ण कुमार, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह, प्रमुख अभियंता (यांत्रिक)  ओपी पाठक, प्रमुख अभियन्ता (परियोजना) अखिलेश कुमार सचान, सम्बंधित क्षेत्रिय मुख्य अभियंता सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments