Sunday, March 16, 2025
Homeमध्य प्रदेशजिला भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का हुआ प्रथम आगमन...

जिला भाजपा कार्यालय में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का हुआ प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं से की सौजन्य भेंट कर की चुनावी चर्चा नेता नहीं अपितु उसे बनाने वाला भाजपा कार्यकर्ता बड़ा – जगदीश देवड़ा

नरसिंहपुर – मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का जिला भाजपा कार्यालय नरसिंहपुर में प्रथम आगमन हुआ इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट की एवं लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष इंजी.अभिलाष मिश्रा, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोड़िया, जिला वनोपज संघ अध्यक्ष देवी सिंह पटेल की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी में कोई छोटा नहंी और कोई बड़ा नहीं है यहां हम प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक बाद में है। मगर हम सभी मूल रूप से भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता पहले है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान व आगे बढ़ने का मौका उपलब्ध है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है और मोदी जी हमारे नेता है। हमारे पूर्वजों ने आपातकाल की यातनाएं सहीं अपने प्राणों की आहूती दी हमारे नेताओं की राजनैतिक हत्याएं हुई ऐसे हमारे सभी देवतुल्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की नीव पर भारतीय जनता पार्टी का यह विशाल वट वृक्ष परिवार खड़ा है। हमारी पार्टी की यात्रा शून्य से प्रारंभ होकर शिखर की ओर अग्रसर हो रही है। इसमें आप सभी का अतुल्यनीय योगदान है। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र उत्थान के उद्देश्य से पार्टी में कार्य रहे है चुनावी मैदान में हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता एक एक वोट के लिए कड़ा संघर्ष करता है इस संघर्ष के बलबूते ही पार्टी आज इस मुकाम पर खड़ी है। हमारे सामने आगामी समय में लोकसभा का चुनाव है और इसमें बहुत कम समय बचा है। यह चुनाव देश के भविष्य के निर्माण से जुड़ा है। इस लोकसभा सीट से चौ.दर्शन सिंह को पार्टी का प्रत्याशी तय किया गया है। हमें उन्हें व कमल के फूल को उम्मीदवार मानते हुए मोदी जी के 400 पार व प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी सहभागिता देना है। चौ.दर्शन सिंह को आप सभी अपनी मेहनत और लगन से उन्हें मध्यप्रदेश से सर्वाधिक मतों से विजयी बनाकर मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चत करें। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द पटेल व आभार ठाकुर राजीव सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक सहित कार्यकारणी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments