Sunday, March 16, 2025
HomeUncategorizedजल गंगा संवर्धन के तहत तूमड़ा में ऐतिहासिक तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

जल गंगा संवर्धन के तहत तूमड़ा में ऐतिहासिक तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

जल गंगा संवर्धन के तहत तूमड़ा में ऐतिहासिक तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

 राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से नदी, नालों और ऐतिहासिक एवं पारम्परिक जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। “जल गंगा संवर्धन अभियान में जनसहयोग से नदी, नालों एवं तालाबों की साफ- सफाई व गहरीकरण किया जा रहा है। इस अभियान में जिले के जनप्रतिनिधि, नागरिक, जनअभियान परिषद, अधिकारी व कर्मचारी और स्वयं सेवक आगे बढ़कर सहभागिता कर रहे हैं।

      जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायत तूमड़ा के ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण कर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। तालाब के बीचोबीच भगवान भोलेनाथ का मंदिर है और उसके नीचे जलाशय है। वहां बाउंड्रीवॉल का निर्माण कर विभिन्न प्रकार के पौधरोपण किया जायेगा।

      इस कार्य में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री छत्रपाल सिंह बुटयावत, श्री गोरीशंकर खेमरिया, सीईओ जनपद श्री बसंत तिवारी, जन भागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय सांईखेड़ा के अध्यक्ष, जन अभियान परिषद सांईखेड़ा ब्लॉक समन्वयक, उपयंत्री जनपद पंचायत, नमामि गंगे विभाग के जिला संयोजक, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी व गणमान्य नागरिकों ने अपना सहयोग दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments