Homeमध्य प्रदेशप्रकृति संरक्षण का अनोखा अभियानकर्ता: 815 पौधों को नया जीवन मिला.......... प्रकृति संरक्षण का अनोखा अभियानकर्ता: 815 पौधों को नया जीवन मिला……….
प्रकृति संरक्षण का अनोखा अभियानकर्ता: 815 पौधों को नया जीवन मिला……….

भोपाल । प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक अनूठा अभियान राजधानी में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऐसे पौधों को बचाने का काम किया जा रहा है, जो अक्सर नालियों, गटर पाइप, मकानों की दीवारों और खाली प्लाटों में उग आते हैं और बाल अवस्था में ही उखाड़कर फेंक दिए जाते हैं।
अभियानकर्ताओं ने अब तक 815 पौधे इस तरह से खोजकर सुरक्षित स्थानों पर लगाए हैं। इनमें मुख्य रूप से पीपल, बरगद और नीम के पौधे शामिल हैं। इन्हें जंगलों और बड़े खुले मैदानों में रोपा गया है, ताकि वे 200, 500 और 1000 वर्षों तक पर्यावरण को शुद्ध करने में योगदान दे सकें।
अभियान में धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुंभारे, विकास ओझा, महेंद्र सिंह, राम साहू, रणजीत सिंह, महेश दुबे तथा करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष चेतन सिंह राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।कार्यकर्ताओं का कहना है कि वृक्षारोपण जितना आवश्यक है, उतना ही जरूरी है उन पौधों को भी बचाना, जो अनुपयुक्त स्थानों पर उगकर बर्बाद हो जाते हैं। यही सोच इस अभियान की मूल प्रेरणा है।
श्री श्री गजानंद जी महाराज भारत का कहना है –
“वृक्षारोपण जितना जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण है उन पौधों को बचाना जो अनुपयुक्त स्थानों पर उगकर बर्बाद हो जाते हैं। यही इस अभियान की मूल प्रेरणा है।”