Homeदेशपश्चिम मध्य रेलवे में जल्द होगा महिला कर्मचारियों का केडर बदलाव का... पश्चिम मध्य रेलवे में जल्द होगा महिला कर्मचारियों का केडर बदलाव का कार्य, सुरक्षा व सुविधा को मिलेगी प्राथमिकता”
“पश्चिम मध्य रेलवे में जल्द होगा महिला कर्मचारियों का केडर बदलाव का कार्य , सुरक्षा व सुविधा को मिलेगी प्राथमिकता”
संवादाता आकाश तिवारी..…..

पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) में कार्यरत महिला कर्मचारियों — ट्रैकमैन, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट एवं अन्य तकनीकी पदों पर तैनात महिलाओं — के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे समय से उठाई जा रही मांग के बाद अब जल्द ही इन महिलाओं का केडर चेंज किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (WCRSM) के महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि ट्रैकमैन समेत कई कठिन फील्ड जॉब पर तैनात महिलाओं को अब दुर्गम और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण कार्यों से राहत दी जाएगी। उनकी सुरक्षा, सुविधाओं और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऑफिस कार्य एवं अन्य उपयुक्त विभागों में स्थानांतरित किया जाएगा।
जोनल महामंत्री अशोक शर्मा ने बताया कि……….
महिला कर्मचारियों की समस्या को कई बार पत्रों के माध्यम से रेलवे प्रशासन के सामने रखा गया है।
महिला ट्रैक मेंटेनर, जो प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में ट्रैक पर कार्य करती हैं, उनकी सुरक्षा मुख्य चिंता का विषय थी।
लगातार प्रयासों के बाद रेलवे प्रशासन ने अब इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।
श्री अशोक शर्मा ने आश्वस्त किया कि……..
“महिला सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जल्द ही महिलाओं का केडर चेंज पूरा किया जाएगा। कई मामलों में प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। इससे रेलवे को भी मजबूती मिलेगी और महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सुविधाजनक कार्य वातावरण प्राप्त होगा।”
रेलवे कर्मचारियों, विशेषकर महिलाओं, में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है। वर्षों से लंबित यह मांग अब जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है, जिससे महिलाओं को न केवल शारीरिक श्रम वाले कार्यों से राहत मिलेगी बल्कि कार्यस्थल पर सुरक्षा और सुविधा भी बढ़ेगी।