Sunday, March 16, 2025
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रीय बधिरता नियंत्रण एवं रोकथाम- एन.पी.पी.सी.डी. के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न...

राष्ट्रीय बधिरता नियंत्रण एवं रोकथाम- एन.पी.पी.सी.डी. के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न , कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण…..

राष्ट्रीय बधिरता नियंत्रण एवं रोकथाम- एन.पी.पी.सी.डी. के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न , कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण…..

नरसिंहपुर, मुख्य चिकित्सक एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राकेश बोहरे के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय बधिरता नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम जिले की समस्त नर्सिंग ऑफिसर, एएनएम, आशा सुपर वाईजर का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण केन्द्र नरसिंहपुर एवं सिविल अस्पताल गाडरवारा में सम्पन्न हुआ।राष्ट्रीय बधिरता नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत श्रवण संबंधी बीमारियों का सही समय पर पहचान कर बधिरता को प्रारंभिक उपचार हेयरिंग एंड स्पीच थेरेपी एवं ऑपरेशन के माध्यम से कैसे रोका जा सकता है, इससे होने वाली दिव्यां गता को 50 प्रतिशत कम किया जा सकता है। इस संबंध में व्यापक जानकारी मास्टर ट्रेनर ईएनटी चिकित्सक गाडरवारा डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. कमलेश ठाकुर, डॉ. शुभेन्द्र झारिया, डॉ. आकांक्षा भनारिया, डॉ. रिम्पी ठाकुर एवं  राकेश लोधी आडियोलॉजिस्ट के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सीएमएचओ डॉ. बोहरे ने राष्ट्रीय बधिरता नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के बारे में व्या‍पक प्रचार- प्रसार करने और प्रशिक्षुओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कलेक्टर ने किया स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण…..

कलेक्टर  ऋजु बाफना ने बुधवार को अपने भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र पनारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोहानी पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उप स्वास्थ्य केन्द्र पनारी में उन्होंने ओपीडी, प्रतिमाह होने वाले प्रसवों, दवाईयों की उपलब्धता, टीबी सैम्पलिंग, सीबीसी, बायोमेडिकल वेस्ट, हाई रिस्क एनीमिक महिलाओं की जानकारी ली। यहां मौजूद स्टाफ को उन्होंने निर्देशित किया कि केन्द्र में उपलब्ध दवाईयां फस्ट इन- फस्ट आऊट के आधार पर वितरित की जाये। हाई रिस्क एनीमिक महिलाओं की रेगुलर मॉनीटरिंग की जाये। इसके लिए होम विजिट भी किया जाये। उप स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी की संख्या भी बढ़ाई जाये।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोहानी के परिसर में हर्बल गार्डन, पार्किंग, मरीजों के परिजनों के बैठने की व्यवस्था आदि व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने यहां की जाने वाली जांच, प्रसव कक्ष, मरीजों एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की और उन्हें प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जाना। बीएमओ को निर्देशित करते हुए स्वास्थ्य केन्द्र में सी .सी.टी.व्ही. सतत रूप से संचालित करने के लिए कहा। इसके पश्चात परिसर में कलेक्टर सुश्री बाफना ने पौधरोपण भी किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments