Sunday, March 16, 2025
Homeधर्म30 मार्च 2024 चैत्र कृष्ण पंचमी शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय...

30 मार्च 2024 चैत्र कृष्ण पंचमी शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)…….

 30 मार्च 2024 चैत्र कृष्ण पंचमी शनिवार दैनिक राशिफल एवं शुभ समय सहित सौजन्य से काल साधक श्री महाकाल अवंतिका (उज्जैन)…….

श्री  पिंगल नाम संवत्सरे श्री श्री विक्रमी संवत 2080 श्री शक संवत 1945 चैत्र कृष्ण पंचमी शनिवार, ईस्वी 30 मार्च 2024, श्री सूर्य नारायण दक्षिणायन, वसंत ऋतु।

राहुकाल प्रातः 09 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 58 मिनिट तक रहेगा एवं दिशाशूल पूर्व मे रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

पंचमी तिथि रात्रि 21 बजकर 16 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।

अनुराधा नक्षत्र रात्रि 22 बजकर 03 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

सिद्धि योग रात्रि 22 बजकर 44 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग रहेगा।

कौलव करण प्रातः 08 बजकर 53 मिनिट तक उपरांत तैतिल करण रहेगा।

*01 मार्च से 31 मार्च तक के व्रत एवं त्योहार*

30 मार्च: रंग पंचमी

चौघड़िया आज दिन का शुभ समय
शुभ 07 बजकर 52 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक
चर 12 बजकर 31 मिनट से 14 बजकर 04 मिनट तक।
लाभ 14 बजकर 04 मिनट से 15 बजकर 37 मिनट तक
अमृत 15 बजकर 37 मिनट से 17 बजकर 10 मिनट तक।

*आज का चंद्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि पर शुभ एवं श्रेष्ठ रहेगा*

*चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

मेष: सामाजिक क्षेत्र में ख्याति बढ़ेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। अविवाहितों हेतु विवाह के संयोग बनेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। बड़े व्यापारिक निर्णय लेने का दिन है।

वृष: कार्य सफलता से प्रसन्नता होगी। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि मिलेगी। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि रहेगी। कुटुंब में सुखद वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के योग है।

मिथुन: इच्छापूर्ति के अवसर मिलेंगे। मित्रो शुभचिंतकों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। निर्धारित कार्य करने हेतु प्रयासरत रहेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। मन अशांत रहने के कारण बेचैनी और भारीपन रह सकता है। व्यापार में कार्यभार वश मानसिक तनाव रहेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी।

सिंह: नए मित्रो से नए लोगो से भेंट होगी। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग है।

कन्या: हर कार्य में यश मिलेगा। परिवारजनों संग हर्षोल्लास में समय बितेगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। न्यायालय संबंधित मामले सुलझ सकते है।

तुला: धार्मिक कार्यो में रुझान बढ़ेगा। मित्र के साथ हुई भेंट शुभ फलदायी होगी। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों हेतु समय अच्छा है। नोकरिपेशा को उन्नति के योग है।

वृश्चिक: मनोदशा बिगड़ेगी। परेशानियों आपको आज दुखी करेंगी। पारिवारिक लोगो से अनबन होगी। लोगों के समक्ष अपमान होने के योग हैं। मानहानि के योग हैं। व्यर्थ के खर्चो से बचे।

धनु: धन संबंधित परेशानी दूर होगी। नए व्यक्ति से परिचय व्यापार में फायदा पहुंचाएगा। कागजात संभाल कर रखे, अनजान व्यक्तियो पर विश्वास ना करे।

मकर: लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। धर्मस्थल पर जाने का आयोजन होगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे। पूंजी निवेश हेतु अच्छा दिन है। व्यापार में लाभ के संकेत।

कुंभ: निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। रिश्तेदार के घर पार्टी में जाएंगे। स्वजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। दांपत्य सुख बढ़ेगा। मन मे उत्साह रहने से कार्य प्रगति होगी।

मीन: व्यावसायिक कार्यों में असफलता मिलेगी। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यो में व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। चिंताजनक समाचार मिल सकते है।

पँ. हरीश शर्मा
*”ज्योतिष मार्तण्ड”
*आजीवन सदस्य अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष परिषद*,
*संयुक्त राज्य अमेरिका*
श्री महाकाल ज्योतिष कार्यालय, जयपुर
09351303934, 9414041095
*www.mahakaljyotish.co.in*
#bestastrologer #famousastrologer #jaipurjyotish

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments