Homeराजनीतिजिले एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास कराना ही एक मात्र लक्ष्य:- प्रहलाद... जिले एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास कराना ही एक मात्र लक्ष्य:- प्रहलाद सिंह पटेल ……..
नरसिंहपुर:- मध्यप्रदेश शासन के पंचायत ग्रामीण व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का मंत्री बनने के पश्चात प्रथम नगर आगमन हुआ जहां पर उन्होने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्तियों पर सभी भाजपा जनों की उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा प्रकोष्ठों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री बनाये जाने पर उनका आत्मीय स्वागत किया । स्वागत पश्चात पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह नववर्ष 2024 श्रीराम वर्ष के रूप में सदैव जाना जायेगा। मोदी जी के नेतृत्व में राम मदिर निर्माण पूर्ण हो रहा है। सम्पूर्ण भारतवासी प्रभु श्री राम के दर्शन हेतु उत्सुक हैं। सभी 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को दीपावली उत्सव के समान मनायें।

उन्होंने नरसिहपुर जिले को प्रदेश मंत्री मंडल में पर्याप्त स्थान व सम्मान देने के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट कर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। अपने विभागों की जानकारी देते हुए बताया कि मैने अपने दोनों विभागों की 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये है। ग्रामीण विकास देश व प्रदेश के विकास की रीढ है। हमारी सरकार गांव के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। गांव यदि समृद्ध ह,ै सामर्थवान है, सशक्त है तो देश की आर्थिक मजबूती तय है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक गांव तक सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और नल जल योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को शुद्ध पीने का पानी पहुंच रही है। प्रधानमंत्री ग्र्रामीण सडक योजना के माध्यम से हमने असंख्य गावों को नगरों से जोड़कर ग्राम विकास की संकल्पना को साकार किया है। अब मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एवं केन्द्र की मोदी सरकार ने तय किया है कि गांव से भी छोटे जिनको हम मजरा टोला या 100 घरों की आबादी वाले उस क्षेत्र तक सड़क पहुंचाने का कार्य करेगे। नरसिंहपुर जिला ही नही अपितु पूरा मध्यप्रदेश आने वाले समय में पीने के पानी के संकट से नही जूझेगा इसके लिए पूर्व की सरकार ने खेत तालाब योजना, ग्राम तालाब योजना एवं अब मोदी जी की अमृत सरोवर योजना के माध्यम से और अच्छा कार्य करके पानी की समस्या का स्थाई हल करने के लिए हम कार्य करेगे। इसके साथ ही प्रहलाद सिंह पटेल ने श्रम मंत्रालय की जानकारी देते हुए बताया कि श्रमको के पुनरूत्थान के लिए मध्यप्रदेश की सरकार संकल्पित है श्रमकों व उनके परिवार जनों को अर्थिक रूप से सशक्त विकसित व समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु विभिन्न योजनाएं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित है। इन योजनाओं का धरातल पर शत् प्रतिशत लाभ मजदूर वर्ग को दिलाना ही हमारा लक्ष्य है।

मजदूरों को उनकी मेहनत का बाजिब हक मिले इसके लिए मै पूर्ण प्रयास करूंगा। आगामी 100 दिनों के अंदर श्रम विभाग में चलने वाले समस्त प्रकरण ऑनलाइन किया जावेगे। उन्होने आगामी समय में जिले के सम्पूर्ण विकास हेतु सुव्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर उसे लागू करने की बात रखी। प्रेस वार्ता पश्चात स्टेशन स्थित मूनलाइट गार्डन में आयोजित कार्यकर्ता मिलन व स्वागत समारोह में जिले भर से आये हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व मातृशक्तियों ने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से सौजन्य भेंट कर स्वागत किया। मंत्री पटेल ने जिले के समस्त 16 मंडलों से मंडलवार मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष इजी.अभिलाष मिश्रा, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महेन्द्र नागेश, पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल, भैयाराम पटेल,हाकम सिंह चड़ार जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द पटेल, ठाकुर राजीवसिंह, नंदकिशोर ठाकुर,नगर पालिका अध्यक्ष नीरज महाराज विधानसभा संयोजक महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी सहित जिला पदाधिकारी गण, मंडल अध्यक्ष गण, मोर्चों के अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के संयोजक जनप्रतिनिधि एंव पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मातृशक्ति उपस्थित रहे।
