Saturday, May 3, 2025
Homeशिक्षाशास० हाई स्कूल निमावर में बसंत पंचमी पर मनाया विद्यालय दिवस...... विद्यालय...

शास० हाई स्कूल निमावर में बसंत पंचमी पर मनाया विद्यालय दिवस…… विद्यालय को आनंद घर बनाने, स्कूल सहायता कोष को किया प्रारंभ, शैक्षिक सामग्री का किया वितरण…..

विद्यालय को आनंद घर बनाने, स्कूल सहायता कोष को किया प्रारंभ, शैक्षिक सामग्री का किया वितरण…….

गाडरवारा। शा० हाई स्कूल निमावर में विगत दिवस बसंत पंचमी के शुभावसर पर माँ सरस्वती जयंती बड़े ही अनूठे तरीके से मनाई गई। सभी विद्यार्थियों ने विद्यालय को सजाया। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती जी की पूजन की गई तत्पश्चात सभी को तिलक लगाया गया। इस कार्यक्रम में आज के दिन शिक्षक संदर्भ समूह की सदस्यता को ग्रहण किये हुए हाई स्कूल निमावर, अपने आपको नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों हेतु एक आनंद घर के रूप में स्थापित करता हुआ नजर आया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व में अध्ययन प्राप्त छात्रों को भी बुलाया गया और शिक्षकों द्वारा उनका स्वागत किया गया। समस्त शाला परिवार ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

विद्यालय में स्थित नवाचारी शिक्षकों द्वारा बसंत पंचमी पर छात्र हित में विभिन्न कार्य किये गए। आज शाला स्तर पर एक स्कूल सहायता कोष को भी निर्मित किया गया। जिसके बारे में शिक्षकों ने बताया कि इस कोष (गुल्लक) में सभी शिक्षक, सभी विद्यार्थी,अतिथिगण, स्कूल अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन आदि सभी इस विद्यालय को शैक्षिक रूप से और बढ़िया बनाने हेतु आर्थिक सहयोग कर सकते है। उन्होंने बताया कि इससे जो धनराशि एकत्रित होगी उसे विद्यालय की शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रत्येक 6 माह में समस्त विद्यालय परिवार के समक्ष खोलकर छात्रहित में प्रयोग करेंगे। इस कोष में विद्यालय परिवार ने सर्वप्रथम कल बारी-बारी से अंशदान किया। यह देखकर कुछ विद्यार्थी भी आगे आये और उन्होंने ने भी अपने नेक इरादों से इस पेटी में अंशदान किया। विद्यालय हेतु अंशदान करके सभी शिक्षक व छात्रों ने हार्दिक खुशी जाहिर की।

इसके साथ ही नवाचारी शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं की मदद से विद्यालय में कबाड़ में पड़ी एक गोदरेज का पुनः उपयोग करके एक शानदार पुस्तकालय का निर्माण किया गया। जिसे छोटी उम्र-बड़े इरादे रखने वाले विद्यार्थियों हेतु आनंद पुस्तकालय के रूप में नया नाम दिया गया।

विद्यालय में शैक्षिक कार्यों के साथ-साथ सहशैक्षिक गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ने के उद्देश्य से नवाचारी शिक्षकों द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को कार्डशीट, कलर बॉक्स, पेन, चॉकलेट आदि का वितरण किया। जिसे प्राप्त कर विद्यार्थी बहुत खुश हुये। छात्र जितेंद्र नोरिया (कक्षा-9) ने सरस्वती जी की चित्रकारी बनाकर विद्यालय को भेंट की। साथ ही शिक्षकों ने विभिन्न टी.एल.एम. सामग्री भी प्रस्तुत

की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments