मुख्य मार्ग पर आदर्श स्कूल के पास स्काई लूप के सामने हुई घटना, परिजनों ने करीब एक दर्जन लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप
“संवाददाता राजा शर्मा”
गाडरवारा। नगर के मुख्य मार्ग पर रविवार, 8 नवंबर को दिनदहाड़े दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आदर्श स्कूल के पास स्काई लूप के सामने सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना में शास्त्री वार्ड निवासी उमेश कहार उर्फ डालचंद कहार (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने उमेश कहार के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
“इनका कहना है” डीएसपी शुभम ठाकुर मामले की जांच जारी है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।













Leave a Reply